any content and photo without permission do not copy. moderator

Protected by Copyscape Original Content Checker

बुधवार, 25 मार्च 2020

लॉक डाउन का पालन ही देशभक्ति

लॉक डाउन का पालन ही देशभक्ति
देशभक्ति समझकर 21 दिन के लॉक डाउन का पालन कीजिये। ताकि कोरोना की चेन सिस्टम को तोड़ा जा सके। यह आपके, आपके परिवार के और देश के लिये बहुत ही जरूरी है। कोई पालन करवा रहा इसलिए नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनकर। आपको सिर्फ घर में रहने के लिये कहा जा रहा, सोचिये आपके लिये लाखों डॉ, लाखों आर्मी के जवान, लाखों पुलिस बल के जवान, लाखों विद्युत कर्मी, जल संस्थान कर्मी, दूरसंचार कर्मी मिलकर सेवा देने में लगे हुये हैं। ऐसा नहीं कि इन पर खतरा नहीं, लेकिन हर सम्भव सावधानी बरतकर परिजनों से दूर कर्तव्य निभा रहे हैं। ताकि देश पर आए संकट को टाला जा सके। आप अपनों के बीच रहकर ही देशसेवा का परिचय दें। यही काफी है।
देश में असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ से अधिक गरीब मजदूर हैं। इनके सामने बीमारी से बचने के अलावा खाने का भी संकट है। यही वो वर्ग है जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा। इनके लिये सरकारें और स्थानीय प्रशासन हर सम्भव भोजन सामग्री भेजने का काम कर रहे हैं। कर्मचारी शिद्दत से जुटे हैं। फिर भी जागरूक लोग बनकर आसपास के गरीबों को भूखा न सोने दें यही मानवता है। जरूरी नहीं कि उसका प्रचार हो, सेल्फी सोशलमीडिया पर अपलोड हो।
WHO भी कह रहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुधारना होगा। वह लॉक डाउन के अलावा मुफ्त परीक्षण, मुफ्त इलाज़, मास्क और प्रतिरक्षण किट की ओर इशारा कर रहा है। उस दिशा में सरकारें जल्द काम करेंगी। यही देश को उम्मीदें हैं।
मौत का भय नहीं, मगर अपने महफूज़ रहें। इसलिए हम सड़कों पर तन, मन और धन से सेवा करने का काम करेंगे।
आप गैर जिम्मेदार होने का परिचय न दें।
अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। किसी शहर से कोई व्यक्ति आया हो और बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो पुलिस को सूचित करें।
स्वयं बचें और देश बचायें।
देश में 70 मामले बढ़कर अभी तक 606 मामले, 10 मौतें, 41 ठीक भी हो गये।
दुनियाभर में 21 हजार से अधिक मौतें।
उम्मीद है आप पालन करेंगे।

गुरुवार, 19 मार्च 2020

जेनिफर हैलर आप दुनिया की महान मां हो

जेनिफर हैलर आप दुनिया की महान मां हो
जेनिफर हैलर सहित दुनिया के उन 45 लोगों को लाखों-करोड़ों बार नमन, वंदन, अभिनन्दन
जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी से मानवता को बचाने के लिए अपनी जान को खतरे में डाल दिया। जो वैक्सीन बनायी जा रही, वह इन पर पहले प्रयोग की जा रही है। जाहिर है मौत भी हो सकती है। जेनिफर आप 2 बच्चों की मां हैं। मां शब्द को आपने जो ऊंचाइयों पर पहुँचाया। हम सोच नहीं सकते कि मां कितनी महान होती है। जब मानव पर  टेस्ट करने की बात आयी तो चार लोगों में आपने सबसे पहले सहमति दी और वॉशिंगटन रिसर्च इंस्टूट्यूट में स्वीकृति फार्म भरा। 43 वर्षीय हैलर छोटी सी अमेरिकी टेक कम्पनी में ऑपरेशनल मैनेजर की नौकरी करती हैं। आपके पति साफ्टवेयर टेस्टर हैं। आपके साहस को हम सलाम ही नहीं करते, नमन भी करते हैं। हालांकि 44 और भी लोग हैं, जिन्होंने स्वेच्छा से ये खतरा उठाने का निर्णय लिया है।
आप सबका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाये तब भी कम।
वैक्सीन के सफल टेस्ट के लिए पहले किसी स्वस्थ व्यक्ति को उस बीमारी से इन्फ़ेक्ट किया जाता है और फिर उस पर वैक्सीन का रेस्पॉन्स देखा जा रहा है। इन 45 लोगों पर एक माह में विभिन्न टेस्ट होंगे। सफल होने पर विश्व को वैक्सीन मिलेगी।
बकौल हैलर कहतीं हैं-
“इस मोड़ पर हम अपनी ज़िंदगी हाथ धोकर और वर्क फ्रॉम होम की बजाए इस वायरस से लड़कर बिताना चाहते हैं.”

विश्व में मानव पर यह प्रयोग पहली बार ही रहा है। हम आप सबके सलामती की दुआ करते रहेंगे।

हैलर आप महान मां हो,,,,फूलशंकर।